Samastipur News: मछली खरीदने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन जख्मी
समस्तीपुर, जुलाई 28 -- Samastipur News: समस्तीपुर | नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में सोमवार की शाम गद्दीदार और मछली विक्रेता के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष का एक किशोर तथा दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए।सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मथुरापुर निवासी गीता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उन्होंने अपने नाबालिग पुत्र सुमित कुमार को मछली खरीदने के लिए गुदरी बाजार भेजा था। मछली खरीदने के दौरान किसी बात को लेकर गद्दीदार विद्यानंद सागर साह, उसके भतीजे कुंदन समेत चार लोगों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष के विद्यानंद सागर साह का कहना है कि उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.