Samastipur News: मगरदही घाट पर टोटो सवार महिला से चेन स्नेचिंग
समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- Samastipur News: समस्तीपुर। शहर के मगरदही घाट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने टोटो सवार एक महिला से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। महिला के शोर मचाने पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल-112 को भी इसकी जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार, महिला टोटो पर सवार होकर बाइपास से मगरदही घाट की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने मौका पाकर महिला की चेन छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश तेजी से बाइक लेकर फरार हो गए। चेन छीनकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए टोटो चालक ने उनका पीछा भी किया, लेकिन बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए काफी दूर निकल गए। इसके बाद चालक उन्हें पकड़ नहीं सका। घटना के बाद पीड़ित महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.