समस्तीपुर, अगस्त 10 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। सावन की दूसरी सोमवारी पर विद्यापतिधाम मंदिर में जलाभिषेक के क्रम में लोगों ने चोरी के आरोप में तीन चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही पार्वती माता के मंदिर में गिरे एक ढोलना को मंदिर कमेटी के पूर्व सचिव सतीश गिरी ने उठाकर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि तीनों चोर के पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ है। इसके विरुद्ध कोई आवेदन भी नहीं है। बांकी गिरे ढोलना के लिए बढ़ौना गांव की ज्योति कुमारी अपना दावा दे रही है, जिसे जांचोपरांत दे दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Balia News: जलाभिषेक करने पहुंची महिला का मंगलसूत्र गायब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...