समस्तीपुर, अक्टूबर 29 -- Samastipur News: ताजपुर। ताजपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के पास से एक स्कार्पियो समेत उसमें रखे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। लगभग 43 कार्टन शराब बताया गया। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि बुधवार की रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गाड़ी समेत उसमें भरकर रखे शराब को बरामद किया गया है। गाड़ी चालक धंधेबाज पुलिस की भनक पाकर गाड़ी छोड़कर पहले ही फरार हो गया। शराब की कुल मात्रा 385. 560 लीटर पाई गई है। धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: लावारिस स्कॉर्पियो से 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...