समस्तीपुर, अक्टूबर 27 -- Samastipur News: चकमेहसी। चकमेहसी पंचायत के वार्ड 5 में सोमवार को पुराने भूमि विवाद में पड़ोसियों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने महिला का इलाज सीएससी कल्याणपुर में कराया है। इस बाबत जख्मी महिला जंगली महतो की पत्नी मंतो देवी ने थाने में आवेदन देकर ईंट, डंडे से मारपीट कर गले से सोने का मंगलसूत्र सहित नगद राशि छीनतई कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। वहीं बचाने आई पुत्री से भी मारपीट कर उसके गले से सोने का लॉकेट छीन लेने का आरोप लगाया है। मामले में आठ को आरोपित किया है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: भू-विवाद को लेकर महिला से मारपीट थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...