समस्तीपुर, जुलाई 21 -- Samastipur News: समस्तीपुर । मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेझा डीह वार्ड-1 में महज चार धुर जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर सहोदर भाई के घर में घुसकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला, एक वृद्ध समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला के बाएँ हाथ के अंगूठे का ऊपरी हिस्सा धारदार हथियार के वार से कट गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक हाथों में लाठी-डंडा और धारदार हथियार लिए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करती है।

घटना की जानकारी इधर, घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस पूर...