समस्तीपुर, अगस्त 30 -- Samastipur News: समस्तीपुर , निप्र। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के राजखंड वार्ड-30 में शनिवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। एक पक्ष के दो घायल युवक इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने चाकूबाजी का आरोप लगाया। घायलों की पहचान कमरुल हसन के पुत्र आरजू हसन (30) और एमडी महबूब (20) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: भूमि-विवाद में मारपीट, 3 जख्मीघायल युवकों का आरोप घायल के परिजन जाहिद हुसैन ने बताया कि अफजल की जमीन पर बाउंड्री निर्माण कराया जाना था। इसी को लेकर 20 अगस्त को अफजल ने महबूब को बुलाकर दीवार निर्माण के संबंध में बातचीत की थी। परिजनों के अनुसार, इसके बाद गांव के ही विश्वनाथ प्रसाद, मुकेश कुमार, एक ...