समस्तीपुर, अगस्त 1 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के किशनपुर टभका में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट और गंभीर रूप से जख्मी मामले को लेकर एक पक्ष से किसनपुर टभका वार्ड 9 निवासी मनोज याजी ने इलाज के दौरान पुलिस के समक्ष फर्द बयान देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया है। जिसमें गांव के ही 9 लोगों को नामजद एवं तीन-चार अज्ञात को आरोपित किया है। जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया है कि 30 जुलाई की संध्या पछियारी टभका से घर जा रहा था। तभी पॉलिटेक्निक कॉलेज से पहले पेड़ के निकट 5- 6 बाइक पर सवार उपर्युक्त नामित व अज्ञात घात लगाए बैठा था। ज्यो ही पहुंचा की सभी पीछा करने लगा तो वह भागने लगा। कुछ दूर जाने पर घेर लिया और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और मारपीट करने लगा। सभी फरसा, लोहे का रॉड, हरवे हथियार...