समस्तीपुर, नवम्बर 21 -- Samastipur News: पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय ने कहा पूसा केवल एक स्थान नहीं है। यह भारतीय कृषि विज्ञान की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। पूसा 1784 से कृषि एवं पशुपालन का प्रमुख केन्द्र रहा है। 1905 में यहां स्थापित कृषि अनुसंधान संस्थान ने भारत में संगठित कृषि अनुसंधान की नींव रखी। 1970 में राजेन्द्र कृषि विवि एवं 7 अक्टूबर 2016 को इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। उन्होंने कहा कि पूसा, ढोली एवं पिपराकोठी के तीन परिसरों में आठ महाविद्यालय संचालित हैं। 77 शैक्षणिक कार्यक्रम हैं। वार्षिक प्रवेश क्षमता 314 से बढ़कर 1086 हो गई है। 2000 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। यह भी पढ़ें- Samastipur News: अदभूत आमों में से एक है जर्दालु आमः राज्यपाल 27 राज्यों के विद्यार्थी और 22 र...