समस्तीपुर, सितम्बर 3 -- Samastipur News: सिंघिया। प्रखंड के शुम्भा ड्योढ़ी नवटोलिया गांव स्थित राधारास विहारी मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन गुरुवार को कथा व्यास श्री तमाल कृष्ण प्रभु जी द्वारा प्रमुख रूप से कंस वध व रुक्मणी विवाह की कथा का वर्णन किया गया। इस दौरान कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के 64 गुणों, गुरुकुल की शिक्षाएं, संदीपनी मुनी के पुत्रों के पुनर्जीवित, द्वारिका लीला, मथुरा लीला, रासपंचों अध्याय, गोपी विरह, गोपी गीत व 16108 पटरानी आदि प्रसंग का भावपूर्ण सह संगीतमय वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में झूमने को मजबूर कर दिया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन से शुम्भा ड्योढ़ी-नवटोलिया गांव समेत आसपड़ोस के गांवों में भी भक्तिमय माहौल बना हुआ है। बताया गया कि इस मंदिर में पिछले 18 वर्षों से श्रीकृष्ण...