समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर, निसं। दुबहा पंचायत के अदलपुर गांव में करीब 46 घंटे के बाद छात्रा सुप्रिया का शव वाया नदी में मिला। शव मिलने की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस बेटी के सुरक्षित लौटने की उम्मीद में परिजनों की आंखें नदी की ओर टकटकी लगाये थीं, उसे आखिरकार बेजान अवस्था में घर लाना पड़ा। मंगलवार को करीब नौ बजे घटना स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर वाया नदी में लगाया गया बारी के समीप लोगों की नजर उपलाते पैर पर पड़ी। इसी हल्ला पर एनडीआरएफ व एसडीआरएफ ने उसे बाहर निकाला तो उसकी पहचान सुप्रिया के रूप में हुई। सुप्रिया का शव मिलने के साथ ही लोगों के इंतजार का अंत हो गया। ज्ञात हो कि रविवार को अदलपुर निवासी चंदन चौधरी व शिक्षिका जूही कुमारी की पुत्री सुप्रिया अपने भाई केशव व दादी के साथ स्...