Samastipur News: बोकारो जेल से दो कैदियों को रिमांड पर लाया गया
समस्तीपुर, जुलाई 19 -- Samastipur News: समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले वर्ष हुए चर्चित लूटकांड की जांच में नगर थाना पुलिस ने झारखंड के बोकारो जेल में बंद दो कुख्यात बदमाशों को 72 घंटे की रिमंड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपी बैंक से करीब 15 लाख रुपये नगद और 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने की लूट में शामिल थे। रिमांड पर लाए गए आरोपियों में पटना निवासी राहुल पटेल उर्फ डायमंड और पश्चिमी चंपारण निवासी रौशन सिंह शामिल हैं। दोनों फिलहाल झारखंड के बोकारो जेल में बंद थे। वे बोकारो के चास थाना क्षेत्र में 23 जून 2025 को आस्था ज्वेलर्स में हुई करीब 5 करोड़ रुपये के आभूषण एवं नकदी लूट मामले में गिरफ्तार किए गए थे。
पुलिस का अनुसंधान पुलिस सूत्रों के अनुसार, समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.