Samastipur News: बैती नदी में डूबा किशोर, गोताखोर तलाश में जुटे
समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगौली बैती नदी पर बन रहे गंगौली पुल के समीप खेलने के दौरान एक किशोर नदी के गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लापता किशोर की पहचान गंगौली वार्ड 2 निवासी मंगल महतो के 11 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय मुखिया मनोज यादव और सरपंच राम उचित महतो ने बताया कि चंदन दो अन्य बच्चों के साथ नदी के किनारे (गुड़कौना) खेल रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी के बीच गहरे पानी में चला गया। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की टीम द्वारा नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.