समस्तीपुर, अक्टूबर 4 -- Samastipur News: विभूतिपुर, निसं। पंचायत सरकार भवन भुसवर के सभागार में प्रखंड मुखिया संघ की एक बैठक मुखिया संघ के अध्यक्ष व भुसवर पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार महतो की अध्यक्षता में हुयी। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रतीक्षा सूची से बाहर किए गरीबों का नाम फिर से सूची में शामिल करने, भुसवर पंचायत सरकार भवन पर बीते दिनों हुए आम सभा की घटना की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग उठायी गई। बैठक में मुखिया ने सीधे सरकार पर आरोप लगाया की प्रधानमंत्री आवास के लिए सही लाभुक की एआई के जरिए नाम काटकर मुखिया को बदनाम करने की साजिश की गयी है। बैठक में सभी मुखिया ने निर्णय लिया कि अगर उनकी मांग व गरीब लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास की प्रतीक्षा सूची में शामिल नहीं किया जाता है तो बाध्य होकर इसके खिलाफ प्रखंड परिसर विभू...