समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- Samastipur News: वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के झिल्ली चौक स्थित एसबीआई शाखा के समीप सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने सड़क पार कर रहे एक शिक्षक से झपट्टा मारकर 5 लाख 19 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के संबंध में नागरबस्ती निवासी पीड़ित शिक्षक परवेज अहमद रॉनकी ने मथुरापुर थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में शिक्षक ने बताया कि उन्होंने मथुरापुर स्थित एसबीआई शाखा से 5 लाख 19 हजार रुपये निकाले थे। रुपये बैग में रखकर बैंक से बाहर निकलने के बाद वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपये से भरा बैग छीन लिया और बाइक से फरार हो गए। पीड़ित शिक्षक प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज उर्दू में कार्यरत बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौ...