समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- Samastipur News: समस्तीपुर। शहर के काशीपुर स्थित एसबीआई की एडीबी शाखा में सोमवार को एक महिला के झोले से 46 हजार रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की पहचान खेतापुर धर्मपुर निवासी जैनुल निशा के रूप में की गई हैं।जानकारी के अनुसार, जैनुल निशा बैंक से संबंधित कार्य के लिए शाखा पहुंची थीं। उनके पास एक झोला था, जिसमें 46 हजार रुपये रखे हुए थे। बैंक के बाहर पासबुक प्रिंटिंग के दौरान मौजूद भीड़ के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति उसका झोला लेकर फरार हो गया। घटना का पता चलने के बाद महिला ने इसकी जानकारी बैंक कर्मियों को दी। इसके बाद बैंक परिसर में मौजूद लोगों के बीच भी घटना की चर्चा होने लगी। पीड़िता द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस घटना की जांच करते हुए बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैम...