समस्तीपुर, अगस्त 26 -- Samastipur News: ताजपुर। स्थानीय थाना रोड स्थित बिहार ग्रामीण बैंक शाखा ताजपुर के एक खाताधारक के खाते से बिना अनुमति के 30 हजार से अधिक राशि की फर्जी निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित खाता धारक ताजपुर थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा निवासी प्रविन्द कुमार महतो ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके बैंक खाते से 19, 23, 24 और 25 जुलाई तथा 24 अगस्त 2026 को कुल 30,700 रुपये की फर्जी निकासी कर ली गई। जबकि उन्होंने स्वयं यह लेन-देन नहीं किया। पीड़ित के अनुसार बैंक स्टेटमेंट से उन्हें उक्त निकासी की जानकारी मिली। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके बैंक खाते का किसी प्रकार से अनधिकृत उपयोग किया गया है। इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना के साथ-साथ बिहार ग्रामीण बैंक, ताजपुर शाखा में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है तथा मामले की जांच कर राशि वापस ...