समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निज संवाददाता। दरभंगा प्रमंडल के संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां मो. निसार अहमद ने कहा कि समस्तीपुर जिले के पैक्सों के अध्यक्ष व सदस्य अपने पैक्स में बेहतर काम कर समस्तीपुर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक को आगे बढ़ाने के लिए पूरी शक्ति लगाएं। वे बेहतर काम कर जिला, राज्य व देश में अपनी पहचान बनाएं। वे आज यह संकल्प लें, कि बैंक का सौ करोड़ के लक्ष्य को पार कराने में पूरा सहयोग करेंगे। कहा आज सरकार भी सहकारिता के माध्यम से योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए काफी तत्पर है।

वार्षिक आम सभा का उद्घाटन वे रविवार को शहर के मोहनपुर रोड में जिला सहकारी बैंक लि., समस्तीपुर की वार्षिक आम सभा को मुख्य अतिथि की ओर से संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व, उन्होंने इस आमसभा का उद्घाटन सहकारिता ध्वज फहराकर किया। आम सभा की...