Samastipur News: बेलारी में बाइक व टोटो के बीच टक्कर में दो जख्मी
समस्तीपुर, जुलाई 9 -- Samastipur News: उजियारपुर। थाना क्षेत्र के उजियारपुर-समस्तीपुर पथ अंतर्गत बेलारी गांव में बुधवार की रात हाईस्कूल चौक के समीप एक बाइक टोटो (ई-रिक्शा) के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोग जख्मी हो गए। जख्मियों की पहचान टोटो चालक बेलारी निवासी मोहन झा व एक अज्ञात बाइक सवार के रूप में बताया गया है। हादसा के बाद ग्रामीणों ने दोनों जख्मियों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जख्मी बाइक सवार बगल के गांव सूरजपुर में किसी रिश्तेदारी में जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.