समस्तीपुर, अक्टूबर 9 -- Samastipur News: मोहनपुर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गुरुवार देर रात हाजीपुर-बछवाड़ा मार्ग के एनएच-122बी पर तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सर्पदंश पीड़ित मनीष ठाकुर घायल हो गए। मृतकों में मोहनपुर गांव निवासी नरेश ठाकुर के पुत्र विकास ठाकुर (32) और खोभारी ठाकुर के पुत्र पप्पू ठाकुर (40) शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार रात गांव के मनीष ठाकुर को सांप ने डस लिया था। झाड़-फूंक और इलाज के बाद उन्हें रातभर जगाए रखने की परंपरा के कारण परिजन और पड़ोसी घर के बाहर एनएच-122बी के किनारे बैठे थे। इसी दौरान महनार की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने लोगों को रौंद दिया और मोहिउद्दीननगर की दिशा में फरार हो गई। हादसे में विकास और पप्पू...