समस्तीपुर, नवम्बर 23 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत देसरी कर्रख बांध के समीप गत रात्रि हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत निवासी दिनेश महतो के 32 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बबलू अपने ससुराल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान देसरी कर्रख बांध के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते और कुछ समझ पाते तब तक उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर साखमोहन पिकेट प्रभारी अरशद इमाम अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहु...