Samastipur News: बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या, घर में खून से लथपथ मिले शव
समस्तीपुर, अगस्त 26 -- Samastipur News: विभूतिपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड-11 स्थित भोलेईया टोल में सोमवार रात बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान गांव के ही अघनु दास के पुत्र बंगाली दास (70) और उनकी पत्नी धनमा देवी (65) के रूप में हुई है। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हुआ, जब प्रतिदिन की तरह दूध लेने पहुंचे एक व्यक्ति ने मुख्य फाटक पर बाहर से ताला लगा देखा और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने फाटक खोलकर अंदर देखा तो बरामदे में दंपती के शव खून से लथपथ पड़े थे। बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी रात में चौकी पर सोए थे। आशंका है कि देर रात बारिश के दौरान बदमाश घर में दाखिल हुए। दोनों के गर्दन, सिर और कलेजे पर धारदार हथियार से वार के गहरे जख्म मिले हैं। बंगाली दास का श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.