समस्तीपुर, अगस्त 31 -- Samastipur News: पूसा। पूसा थाना के बिरौली हाट के निकट से सोमवार की शाम एक बाइक की चोरी हो गई। बाइक मालिक ठहरा पंचायत के वार्ड 6 निवासी बाबूलाल सिंह के पुत्र महेश कुमार ने शाम में फोन पर बताया कि वे बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर हाट में सब्जी लेने गए थे। सब्जी लेकर लौटने पर बाइक गायब पाया गया। इसकी सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...