समस्तीपुर, अगस्त 12 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। थानांतर्गत रहियार उत्तर पंचायत के बेला चौक पर मंगलवार को बिना लाइसेंस संचालित दवा दुकान के विरुद्ध औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी की जानकारी नियमित जांच के दौरान बिना लाइसेंस दवा दुकान संचालित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने अनुराग मेडिकल हॉल में कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दुकान से करीब 140 प्रकार की विभिन्न दवाएं बरामद कर जब्त की गईं। टीम ने दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भी जांच के लिए लिए हैं। बरामद सभी दवाओं को सील कर औषधि विभाग की टीम अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार चितौड़ गांव के वार्ड सात निवासी विनय कुमार के पुत्र अनुराग कुमार द्वारा बेला चौक पर अनुराग मेडिकल हॉल का संचालन किया जा रहा था।

छापेमारी का विवरण नियमित निरीक्षण के दौरान विभागीय अ...