समस्तीपुर, जुलाई 23 -- Samastipur News: बिथान। बिथान थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी कट्टा के साथ मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद करने के साथ ही बाइक भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि चंदौली चौक से पीएचसी बिथान की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल को वाहन जांच के दौरान रोका गया। तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार अंकित कुमार (20), पिता संजय यादव निवासी ग्राम गंगिया, थाना गंगौर, जिला खगड़िया को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ मौजूद एक विधि-विरुद्ध बालक को भी संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने बरामद हथियार और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कान...