समस्तीपुर, जुलाई 14 -- Samastipur News: बिथान। बिथान थाना पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त लक्ष्मण मुखिया को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त बिथान थाना क्षेत्र के गाजाबाजा गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि लक्ष्मण मुखिया उक्त मामले में लंबे समय से वांछित था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई तथा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...