Samastipur News: बिजली ट्रांसफार्मर गिरने से मानव बल जख्मी,रेफर
समस्तीपुर, जुलाई 9 -- Samastipur News: हसनपुर। मंगलगढ़ ठाकुरबाड़ी के समीप बिजली ट्रांसफार्मर स्टेंड एंगल पर ट्रांसफार्मर चढ़ाने के क्रम में ट्रांसफार्मर सहित मानव बल गिर गया। जिस से मानव बल बसंत कुमार जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मानव बल को बेगूसराय रेफर कर दिया। इस बावत दुधपुरा जेई विनोद कुमार ने बताया कि मंगलगढ़ पुल के समीप पोल पर ट्रांसफर चढ़ाने के क्रम में गिर गया। ट्रांसफार्मर पहले ट्रॉली पर गिरा। जिससे बगल में खड़ा मानव बल बसंत कुमार जख्मी हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.