समस्तीपुर, जुलाई 17 -- Samastipur News: हसनपुर। गर्ल्स हाई स्कूल मंगलगढ़ के समीप छात्राओं के सामने बाइक स्टंट कर रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। थानाध्यक्ष सुनील कांत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक जब्त कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया बाइक सवार युवक देवधा गांव के राकेश कुमार पिता अरविंद सहनी है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ज्ञातव्य हो कि स्कूल में छुट्टी के बाद छात्राओं की टोली साइकिल से घर जा रही थी। इसी दौरान युवक ने बाइक से बीच सड़क पर स्टंट करने लगा। इसका एक वीडीओ वायरल हुआ था। स्थानीय लोगों ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: लहरिया कट बाइक चला रहे दो युवक धरे गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...