समस्तीपुर, नवम्बर 5 -- Samastipur News: मोरवा। प्रखंड के महमूदपुर गांव में बाइक से हुड़दंग करने का विरोध करना दो भाइयों को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर कुछ युवकों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा पंचायत की है। घायलों की पहचान महमूदपुर निवासी मो. हफीज के पुत्र मो. नसीम और मो. जसीम के रूप में हुई है। घायल भाइयों ने गुरुवार को बताया कि बरियारपुर गांव के कुछ युवक दिन में बाइक से इलाके में घूमकर हुड़दंग करते हैं। इसी दौरान जब उन्होंने युवकों की इस हरकत का विरोध किया तो युवक गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवकों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। घटना के बाद दोनों भाइयों ने हलई थाना पहुंचकर मामले को लेकर आवेदन दिया है। इस संबंध में हलई थानाध्यक्...