Samastipur News: बाइक-बुलेट की टक्कर में दंपति जख्मी, रेफर
समस्तीपुर, जुलाई 26 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के सीमावर्ती हरिचक के पास बाइक और बुलेट की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सीएचसी विभूतिपुर ले जाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अमित कुमार ने घायलों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रातगांव निवासी निरंजन कुमार और उनकी पत्नी रिंकी कुमारी बताई जाती है। बताया जाता है कि निरंजन अपनी पत्नी के साथ ससुराल विभूतिपुर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हरिचक के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बुलेट से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.