समस्तीपुर, अक्टूबर 22 -- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत Samastipur News: मोहिउद्दीननगर। दो बाइक की आमने-सामने हुई सीधी टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। गुरुवार को मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों ग्रामीण उसके दरवाजे पर जुट गए। परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान दुबहा पंचायत के मस्तलीपुर शरहद गांव निवासी विषणदेव राय के पुत्र राज कुमार राय (41) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राज कुमार के साथी सूरज कुमार ने करीब दस दिन पहले एक स्कूटी खरीदी थी। मंगलवार को दोनों उसी स्कूटी से मदुदाबाद बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-122 बी पर चतरा के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। दु...