समस्तीपुर, सितम्बर 23 -- Samastipur News: दलसिंहसराय, निसं। शहर के गुदरी रोड स्थित बलान पुल के पास बाइक की डिक्की तोड़कर उच्चकों ने एक किसान के 45 हजार रुपये उड़ा लिए। डिक्की खोलकर रुपये पर हाथ साफ करने वाले शातिरों की हरकत पर वहां मौजूद लोगों को कोई शक नहीं हुआ। रखने के लिए झोला निकालने आये कमरांव के तकिया, वार्ड तीन निवासी मुनेश्वर प्रसाद महतो ने पाया कि बाइक की डिक्की खुली है एवं रुपयों वाला झोली गायब है। इसके बाद वहां उपस्थित लोगों को रुपये उड़ा लेने का पता चल सका। इसके बाद पुलिस से मामले की शिकायत की गई। जिसमें उच्चकों का निशाना बने भुक्तभोगी ने कहा है कि मंगलवार को गुदरी रोड स्थित एसबीआई की एडीबी शाखा से करीब 3 बजे में 50 हजार रुपये निकासी की थी। इसमें से 5 हजार जेब मे रख शेष 45 हजार रुपये पासबुक व चेकबुक वाले झोली में रख डिक्की में रख...