समस्तीपुर, जुलाई 10 -- Samastipur News: समस्तीपुर। मानसून की शुरूआती बरसात में ही शहर की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। कई मोहल्लों, मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्रों में घंटों तक पानी जमा रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। हालात ऐसे बने कि नगर निगम को पानी निकालने के लिए युद्धस्तर पर पम्पिंग सेट लगाने पड़े। नगर निगम ने अब तक शहर के पांच जलजमावग्रस्त इलाकों में पम्पिंग सेट लगाए हैं, ताकि सड़कों और घरों में घुस रहे पानी को बाहर निकाला जा सके। लेकिन मानसून की शुरूआती बरसात में पम्पिंग सेट की जरूरत पड़ना इस बात का संकेत है कि यदि पूरे मानसून में लगातार बारिश हुई तो शहर को गंभीर जलजमाव की समस्या झेलनी पड़ सकती है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: 70 लाख खर्च के बाद जलभराव का दर्द झेल रहे शहरीस्थानीय निवासियों की समस...