Samastipur News: बनघारा में बाइक की ठोकर से महिला की मौत
समस्तीपुर, अगस्त 22 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। घटहो थाने के बनघारा हाई स्कूल के पास शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से जख्मी एक मजदूर महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ठोकर मारनेवाला बाइक सवार भागने में सफल रहा। हादसे में मौत की जानकारी मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के आश्रित को मुआवजा देने की मांग को लेकर प्यारेपुर चौक के पास विद्यापतिनगर-घटहो पथ को जाम कर दिया। सड़क यातायात बाधित रहने से वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। मृतका की पहचान सुल्तानपुर घटहो वार्ड 17 निवासी शिव शंकर साह की पत्नी जीवछी देवी के रूप में परिजनों ने की। बताया गया कि जीवछी देवी खेत में काम कर पैदल घर जा रही थी। रास्ते मे बाइक की ठोकर से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे परिजन इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक ले गए। जहां चिकत्सक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.