समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- Samastipur News: कल्याणपुर, एसं। थाना के साजनपुर से ध्रुवगामा हाई स्कूल के बीच जागीर टोला स्थित एक बगीचा के समीप शनिवार की देर शाम बदमाशों ने बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट कर उससे 25 हजार रुपए छीन लिया। युवक जटमलपुर गांव निवासी सुजीत कुमार था जो समस्तीपुर से अपने बाइक से ससुराल जा रहा था। इसी दौरान शनिवार की देर शाम ध्रुवगामा हाई स्कूल के समीप जागीर टोला स्थित एक बगीचा के निकट बदमाशों ने उक्त घटना को अंजाम दिया और भाग निकला। पीड़ित युवक सुजीत कुमार ने घटना की सूचना अपने ससुराल में फोन के माध्यम दिया। सूचना पर ससुराल के लोग घटनास्थल पर पहुंचे जहां बदमाश ने दोबारा पहुंचकर उसके संबंधी के साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस घटना में विमल राय, संजय राय, प्रिंस कुमार एवं सरोज कुमार सहित आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए।

हिंदी ...