समस्तीपुर, अगस्त 23 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी चौक से आगे आरा मिल एवं उदापट्टी गांव स्थित मस्जिद के समीप शनिवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि कैमरे में अपराधियों की बाइक और उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी रिकॉर्ड हुआ है। पीड़िता की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव निवासी पंकज कुमार शाह की पत्नी गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। गुड़िया कुमारी ने बताया कि sabado शाम वह मुसरीघरारी चौक से जरूरी सामान की खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी। चौक से आगे आरा मिल और उदापट्टी गांव स्थित मस्जिद के सामने पहुंचने पर सड़क किनारे एक युवक खड़ा दिखाई दिया। वहीं दूसरा युवक ब...