समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में किराये के मकान में दो दिनों पहले हुए चोरी की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में थाना क्षेत्र के दुधपुरा निवासी अरूण कुमार राय का पुत्र अभिषेक कुमार, श्याम सुदंर साह का पुत्र विकास कुमार और योगेन्द्र साह का पुत्र सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी के 38.92 ग्राम सोने के आभूषण, 149.59 ग्राम चांदी, 30 हजार रुपये नगद और घटना के दिन पहने गए दो सेट कपड़े बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार बीते 21 अगस्त को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मुसापुर में कल्याणपुर के सोरमार पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश रौशन के किराये के मकान में अज्ञात चोरों ने ग्रील का ताला तोड़कर प्रवेश किया था। इसके बाद गोदरेज का लॉकर तो...