समस्तीपुर, नवम्बर 19 -- Samastipur News: वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर अकबरपुर गांव स्थित वार्ड 12 में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए जेवरात की चोरी कर ली। घटना 17 नवंबर की रात पेशे से अमीन राजदेव साह के घर में हुई। बताया जाता है कि घर के सभी सदस्य छठ पूजा मनाने अपने पैतृक घर वारिसनगर प्रखंड के गोही पंचायत के बरियारपुर गांव गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और जेवरात लेकर फरार हो गए। घर लौटने पर परिजनों को टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बंद घर का ताला तोड़कर सात हजार नकद समेत जेवरात की चोरी थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। ...