Samastipur News: बंद घर का ताला काटकर नगद सहित लाखों के जेवरात की चोरी
समस्तीपुर, सितम्बर 21 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के खास टभका उतर पंचायत के वार्ड 7 बरियारपुर में रविवार की रात चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया। गृह स्वामी रामनाथ झा सपरिवार दिल्ली में रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य द्वार का ताला काटकर घर के भीतर प्रवेश किया और गोदरेज व ट्रंक तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकद उड़ा लिए। मामले की जानकारी सुबह में लोगों को तब हुई जब घर का ताला टूटा और गेट खुला देखा। इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना गृह स्वामी रामनाथ झा और उनकी पुत्री को दी। उनकी पुत्री ससुराल से पहुंच कर घर की तहकीकात की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रामनाथ झा की पुत्री काजल कुमारी ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। आवेदन में पीड़िता ने बतायी है कि चोरों ने घर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.