Samastipur News: फोरलेन के मुहाने को किया सील
समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: ताजपुर, निसं। ताजपुर में फोरलेन पर अस्थायी आवागमन को बंद कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक विभागीय निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में बुधवार को ताजपुर में फोरलेन के मुहाने को सीमेंट के बोल्डर से बंद कर ऊपर लोहे की छड़ डालकर पूरी तरह सील कर दिया गया है। मालूम हो कि ताजपुर बख्तियारपुर महासेतु (फोरलेन) का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। ताजपुर से चकलालशाही तक फोरलेन पूरी तरह बनकर तैयार हो जाने पर चौड़ी सड़क एवं दूरी कम होने से लोग अस्थायी रूप से सड़क होकर आवागमन करने लगे थे। इससे यदा कदा सड़क में दुर्घटनाएं भी होने लगी थी। समझा जाता है कि इन्हीं सब कारणों से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा सड़क के उद्घाटन होने तक इसपर सभी तरह के अस्थायी आवागमन पर रोक लगा दिया गया है। उद्घाटन के उपरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.