समस्तीपुर, जुलाई 19 -- Samastipur News: कल्याणपुर। बरहेता से पुलिस ने शनिवार की रात फायरिंग में युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गांव के ही नवीन मंडल के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक भट्टी चौक पर हुई फायरिंग मामले का नामजद आरोपी था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त युवक को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दरभंगा जिले के मनीगाछी से आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...