समस्तीपुर, जुलाई 25 -- Samastipur News: समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर शनिवार को आहूत छात्र आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गयी थी। रेल मंडल प्रशासन के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सुबह से ही आरपीएफ व जीआरपी के जवान स्टेशन के मुख्य द्वार, कारखाना गेट व स्टेशन चौक पर तैनात थे। इस दौरान समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाल कर रेल यात्रियों से सहयोग करने और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया के नेतृत्व के समस्तीपुर के आसपास पड़ने वाले रेलवे क्रासिंग पर भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: छात्रों के आंदोलन को लेकर लखीसराय में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात रेल प्र...