Samastipur News: पोती के साथ दादी लापता
समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सकड़ा से मानसिक रूप अस्वाथ्य महिला एक बच्ची के साथ लापता हो गई है। इस संबंध में राजेंद्र साह का पुत्र अशोक साह ने 3 वर्षीय अंशिका कुमारी के साथ अपनी 60 वर्षीय मां पवित्री देवी की गुमशुदगी को लेकर थाना में लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाया है।बताया है कि मेरी मां मानसिक रूप से कमजोर है। 23 अगस्त की रात्रि अंशिका के साथ वह घर से कहीं निकल गई। अपने स्तर से काफी खोजबीन किया परंतु कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.