Samastipur News: पोखर में स्नान करने गए युवक की डूबने से हुई मौत
समस्तीपुर, अक्टूबर 29 -- पोखर में डूबने से युवक की मौत Samastipur News: शिवाजीनगर। शिवाजीनगर थाना अंतर्गत दसौत पंचायत के ब्रह्म देवता टोला वार्ड 13 में गुरुवार को पोखर में स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रह्म देवता टोला गांव निवासी महेश पासवान के पुत्र रोशन पासवान उम्र 20 के रूप में हुई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जवान बेटे की मौत से मां मरनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेटे का नाम लेकर विलाप करते हुए कह रही थीं कि अब किसके सहारे जीवन कटेगा। परिजनों और सगे संबंधियों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के अनुसार रोशन गुरुवार को करीब एक बजे ब्रह्म देवता पोखर में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। कुछ देर बाद लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.