Samastipur News: पेड़ की टहनी सड़क पर टूटकर गिरी
समस्तीपुर, जुलाई 6 -- Samastipur News: रोसड़ा। रोसड़ा-सिंघिया मुख्य मार्ग पर नेपाली चौक के समीप सोमवार को एक विशाल पेड़ की टहनी अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। इससे कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टहनी गिरने के समय कई वाहन और राहगीर वहां से गुजर रहे थे। अचानक टहनी गिरते ही अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने सड़क पर गिरी टहनी को हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे जर्जर व सूखे पेड़ों की समय-समय पर छंटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पांच मोड के पास बालाजी मंदिर के पास आंधी तूफान से सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.