समस्तीपुर, अक्टूबर 5 -- Samastipur News: समस्तीपुर। 17 अगस्त, 2026 से पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली लागू होने के बाद जमीन निबंधन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की सरकारी मंशा पर सवाल उठने लगे हैं। नयी व्यवस्था के विरोध में निबंधित दस्तावेज लेखक (कातिब) हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि पेपरबेस निबंधन प्रणाली को समाप्त करने से सरकार के राजस्व के साथ-साथ निबंधित दस्तावेज लेखकों को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। व्यवस्था में पैदा हुई तकनीकी और प्रक्रियागत जटिलताओं का फायदा भू-माफिया, दलाल और बिचौलिये उठा रहे हैं।

निबंधित कातिबों के आरोप पेपरलेस प्रणाली में निबंधित कातिब पवन कुमार मिश्रा, अशोक कुमार, राजेश कुमार झा, जीवछ कुमार झा, मो. रिजवान, अशोक कुमार झा का आरोप है कि इस पेपरलेस व्यवस्था में आम क्रेता-विक्रेता को पूरी प्रक्रिया की जानकारी नही...