समस्तीपुर, जुलाई 11 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के गोपालपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह बारिश के कारण एक शीशम का वृक्ष गिरने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण गोपालपुर गांव में लगी तीन ट्रांसफार्मर की आपूर्ति बाधित हो गई। वृक्ष गिरने के कारण करीब 8 घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुयी जबकि करीब 20 मिनट तक आवागमन भी अवरुद्ध रहा। स्थानीय लोगों के प्रयास से शीशम के वृक्ष को काटकर हटाया इसके बाद सड़क पर आवागमन शुरू हो पाया। वहीं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण गोपालपुर गांव के तीन ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। का सामना करना पड़ा। विद्युत जेई कुणाल कुमार ने बताया कि मरम्मत का कार्य किया जा रहा है शाम तक विद्युत आपूर्ति...