समस्तीपुर, अक्टूबर 23 -- स्टेशन निरीक्षण और यात्री सुविधाओं की मांग Samastipur News: पूसा। समस्तीपुर रेल मंडल के वरीय वित्त प्रबंधक अजीत कुमार मिश्र ने गुरुवार को खुदीराम बोस पूसा स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता एवं कमियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने लोगों को स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूसारोड रेलवे गुमती (66एस) पर आरओबी निर्माण, स्टेशन परिसर में एफओबी,पार्सल की सुविधा फिर से शुरू करने, दिल्ली, मुंबई समेत महानगरों से जोड़ने वाली ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों पर पर्याप्त शुद्ध पेयजल, शौचालय, रोशनी, पंखा, यात्री शेड, कचड़ा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था, उद्घोषणा के लिए बेहतर साउंड सिस्टम आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। इसको लेक...