समस्तीपुर, नवम्बर 5 -- Samastipur News: पूसा। पूसा में एक पिस्टल लहराते युवक का विडियों वायरल हो रहा है। जिसमें युवक कमर से पिस्टल को निकालकर लोड करते हुए व लहराकर फायरिंग करता दिख रहा है। हलांकि वायरल विडियों की प्रमाणिकता की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। अगर लोगों की कही-सुनी बातों को मानें तो उक्त युवक चंदौली क्षेत्र का बताया गया है। इस संदर्भ में वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया मामले की छानबीन व जानकारी लेकर अग्रेतर कारवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...