Samastipur News: पूसा के ठहरा में करंट लगने से युवक की मौत
समस्तीपुर, अगस्त 31 -- Samastipur News: पूसा। वैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठहरा पंचायत के वार्ड 6 में एक युवक की मौत करंट लगने से हो गई। मौजूद लोगों के अनुसार मृतक राम स्वरूप सिंह के पुत्र राम नारायण सिंह (55) बताये गये है। पुष्टि पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि पवन कुमार पथिक ने की है। लोगों की मानें तो घर में वे अकेले थे। इस दौरान वे गिरे हुए स्टैंन्ड फैन के निकट पाये गये। जिसके आधार पर लोग करंट लगने से मौत की आशंका जता रहे हैं। सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि शव को सुरक्षित रखा गया है। परिवार वालों के आने के बाद दाह-संस्कार किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Chapra News: पंखा लगाने के दौरान करंट की चपेट में आए युवक की मौत इधर इस संदर्भ में वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने अनभिज्ञता व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.